खेल मैदान हेतु शाला को भूमि दिलाने शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कलेक्टर से मिलकर रखी अपनी बात*

विनोद जैन

बालोद । स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डीएस देशमुख के नेतृत्त्व में शाला के अन्य सदस्यो ने बालोद जिलाधीश इंद्रजीत चंद्रवाल से मिलकर स्कूल के छात्र छात्राओं के खेल हेतु मैदान नही होने की अपनी माँग रखते हुए स्कूल परिसर से लगी भूमि जिस पर वर्तमान महावीर गौशाला संचालित है उसे स्कूल के खेल मैदान हेतु आवंटित करने एवं आंवराभाटा में खाली पड़े शासकीय भूमि को गौशाला हेतु देने की बात कही जिस पर जिलाधीश ने संवेदनशीलता से माँग पर उपस्थित सदस्यों से चर्चा किये इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य कुलदीप कत्याल डीआर बेलसर पुरुषोत्तम देशमुख रविप्रकाश पांडे जयराम निर्मलकर बिरसिंग साहू पूर्व पार्षद सुनीता मनहर महेश पाठक प्रतिमा यादव आदि उपस्थित थे

Express MPCG