नरहरपुर में मुर्गी एवं मछली पालन को आजीविका के रूप में विकसित करने एवं इससे अंतर्गत उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण

मनीराम सिन्हा नरहरपुर.

जनपद पंचायत नरहरपुर में मुर्गी और मछली के एकीकृत खेती व सफल उद्यमी महिला बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक भवन नरहरपुर में प्रदान संस्था, जनपद पंचायत नरहरपुर, पशु विभाग एवं मछली विभाग द्वारा किया गया। जिसमें 9 और 10 सितंबर को चर्चा किया गया एवं 11 सितंबर को कोचवाही में मुर्गी का देखरेख व टीकाकरण सहित मछली का तालाब प्रबंधन एवं बीमारी का रोकथाम सहित मुर्गी और मछली में विभागों से दिए जाने वाले अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। जिसमें पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर श्री नाग जी और जनपद पंचायत नरहरपुर के मछली इंस्पेक्टर श्री महेन्द्र जी काफी विस्तृत तरीके से प्रतिभागियों के साथ साझा किए। जैसा कि अभी के दिनो में मुर्गी पालन को केसे बढ़ावा दिया जाए तथा उसको एक व्यावसायिक रूप से कैसे बढ़ावा दिया जाए उसके ऊपर चर्चा की गई।

प्रदान संस्था के नितिन कुमार ने बताया कि सिर्फ टीकाकर्मी या पशुसाखी के रूप से नही एक समन्वित रूप से मुर्गीपालन को देखना चाहिए। मुर्गीपालान के साथ साथ, उसमें किए जाने वाले घरेलू चारा प्रबंधन का व व्यवसाय करना तथा घरेलू उपचार का बढ़ावा देने के साथ साथ समय पर टीकाकरण करना हमारा प्राथमिकता रहना चाहिए। जो आगे जाके मुर्गी के मृत्यु पर रोक लगा सके।

इस प्रशिक्षण में प्रदान संस्था के अनुराग, नितिन, सुभ्रांशू, अपूर्व, पशु विभाग के डॉक्टर नाग, मछली विभाग के महेन्द्र टांडेकर, बिहान से रविन्द्र ठाकुर बीपीएम प्रशिक्षक के रूम में शामिल हुए तथा ही नरहरपुर के विभिन्न गांवों के 35 प्रशिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।

Express MPCG