निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण कोंडागाव ब्लॉक,फरसगाँव ब्लॉक, केशकाल ब्लॉक और बड़ेराजपुर ब्लॉक में प्रशिक्षणार्थियों और पूर्व सैनिकों ने मिलकर शिक्षक दिवस मनाया

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के तत्वाधान में संचालित निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण कोंडागाव ब्लॉक,फरसगाँव ब्लॉक, केशकाल ब्लॉक और बड़ेराजपुर ब्लॉक में प्रशिक्षणार्थियों और पूर्व सैनिकों ने मिलकर शिक्षक दिवस मनाया l पूर्व सैनिकों और प्रशिक्षणार्थियों ने कोंडागाव ब्लॉक में विकास नगर स्टेडियम, फरसगाँव ब्लॉक में आदर्श स्कूल मैदान, केशकाल ब्लॉक में हाई स्कूल मैदान डीही पारा और बड़ेराजपुर ब्लॉक में हाई स्कूल मैदान विश्रामपुरी में सर्वप्रथम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया तदुपरांत प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा सभी प्रशिक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया और केक काटा गया l प्रशिक्षकों ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव ब्लॉक से बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, मीडिया प्रभारी कमलेश्वर ध्रुव, पूर्व सैनिक चंद्रहास वर्मा, पूर्व सैनिक राकेश, फ़रसगाँव ब्लॉक से ब्लॉक उपाध्यक्ष बलदेव नेताम, ब्लॉक सचिव रिकेश कुँवर, केशकाल ब्लॉक से संगठन सचिव चेतन वर्मा, बड़ेराजपुर ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्ष चंदु लाल जैन, ब्लॉक उपाध्यक्ष रुपउ राम मरकाम, ब्लॉक सचिव संतोष मरकाम और कोंडागाव ब्लॉक,फरसगाँव ब्लॉक, केशकाल ब्लॉक और बड़ेराजपुर ब्लॉक में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले कुल 500 युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे l

Express MPCG