मोहलई क्षेत्र में मिले पंजे के निशान को विभाग ने ट्रेस कर प्लास्टर ऑफ पेरिस से की कास्टिंग मोहलई क्षेत्र में लगातार दिखने लगा जंगली जानवर के पैर का निशान गांव में दहशत का है माहौल सर्तक रहने ग्रामीणों को दी जा रही है जानकारी

भरत भारद्वाज

फरसगांव – जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोहलई क्षेत्र में लगातार जंगली जानवर के पंजे का निशान मिल रहे है । शनिवार को बेलगाँव डोंगरीपारा में, रविवार को मोहलई गांव में और सोमवार को भण्डारसिवनी इन सभी गाँवो में जंगली जानवर के पंजे का निसान पाया गया है। जिससे ग्रामीणों ने दहशत का माहौल है। हालांकि अभी तक जंगली जानवर ने किसी को कोई नुकसान नही पहुचाया है। मंगलवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुँचकर पंजो के निशान को ट्रेस कर प्लास्टर ऑफ पेरिस से कास्टिंग की गई है ।

मंगलवार को मौके पर निरीक्षण करने पहुँचे वन विभाग फरसगांव एसडीओ टी आर मरई ने बताया कि मोहलई क्षेत्र में दो तीन दिनों से जंगली जानवर के पंजे के निशान मिलने की सूचना ग्रामीणों से मिली, रविवार को वनरक्षक के द्वारा मौके पर पहुँचकर जांच में पाया गया कु पँजे के निशान तेंदुआ के है । लगातार पंजे के निशान मिलने की सूचना मिल रही है। विभाग के नियम अनुसार आज मंगलवार को वनविभाग की टीम मौके पर पहुँचकर जंगली जानवर के पंजे के निशान को पेपर से ट्रेस किया गया साथ ही प्लास्टर ऑफ पेरिस से कास्टिंग की गई है। ताकि सही रूप से यह जानकारी हो सके कि पंजे की जानवर के है। सैम्पल को केशकाल डीएफओ कार्यालय भेजा जाएगा जिसके बाद वह से रायपुर भेजा जाएगा । फिलहाल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुनादि कर ग्रामीणों को जंगल जाने से मना किया गया है साथ ही सतर्क रहने के साथ जंगली जानवर के बचाव के विधि के बारे में बताया गया है। साथ ही अगर कही भी जंगली जानवर दिखाई देने पर तत्काल विभाग की सूचित करने कहा गया है।

इस दौरान फरसगांव वनपरिक्षेत्र अधिकारी आर एस यादव, डिप्टी रेंजर सुशीला नेताम, संध्या नाग, वनरक्षक वासुदेव डेहरिया , रामसुरज कोर्राम , भुनेश्वर पांडे सहित ग्राम सरपँच मौजूद थे।