*भानुप्रतापपुर , रिपुदमन सिंह बैस*
भानुप्रतापपुर :- नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में श्री गोपाला कृष्ण मण्डली ने छोटे – छोटे बच्चों को राधा कृष्ण के वेश भूषा में तैयार करा कर कृष्ण जन्माष्टमी पवन अवसर पर नगर में पहली बार राधा कृष्ण फैंसी ड्रेस कार्यक्रम कराया गया । कार्यक्रम के प्रति बच्चों और परिजनों में काफी उत्सुकता देखने को मिला,,कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण आरती के साथ हुई जिसके बाद प्रतिभागी टोकन संख्या के आधार पर एक – एक करके मंच पर प्रतिस्पर्धा में शामिल हुए, बच्चों के साथ परिजनों ने भी कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया और कार्यक्रम शुरुआत से लेकर समापन तक डंटे रहे । कार्यक्रम में 0 से 3 और 3 से10 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया,,, जिसमे 0 से 3 वर्ष में प्रथम स्थान ओजस बोथरा, द्वातीय स्थान मौली गजेंद्र, और तीसरा स्थान अथर्व मरकाम ने हासिल किया है । तो वहीं 3 से 10 वर्ष के बच्चों में प्रथम स्थान परिधि पंकज गांधी, द्वितीय आराध्या मंडरिया और तीसरा स्थान कान्हा मोटवानी ने प्राप्त किया है । बचे सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।
कार्यक्रम की मुख्यतिथी भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी विशेष अतिथि नगरपंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी,भगवती गजेंद्र के साथ साथ बीरेंद्र सिंह ठाकुर ,मनीष योगी,गुरुदीप सिंह ढिंढशा, सुनाराम तेता,निकेश ठाकुर,मुकेश चंद्राकर,भगवान सिंग कुंजाम, जया धमेचा वा अन्य लोग उपस्थित थे। निर्णायकों में अशोक योगी,भुनेश्वर साहु,राजेश चालकी और मंच संचालन राजेश तिवारी,श्रुति कुलदीप के द्वारा किया गया।
*कार्यक्रम श्री गोपाला मित्र मंडली के सदस्य नमन जैन,गोपाल राठी,विजय धामेचा,नरेंद्र कुलदीप,,त्रिलोक चोपड़ा,अमर कचलम,हर्ष श्रीवास्तव,विक्की पांडे के द्वारा कराया गया,इन्होंने भविष्य में इसे और भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया।कार्यक्रम को नगर के लोगों ने खूब सराहा*
