*काँकेर ऑयडल पर प्रज्ञा और मीना को प्रथम स्थान मिला*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर


काँकेर । सरस्वती कला मंच काँकेर के द्वारा गायक स्वर्गीय मुकेश माथुर की पुण्यतिथि पर काँकेर ऑयडल याद- ए -मुकेश गीत प्रतियोगिता का आयोजन कॉंग्रेस भवन के पास वन्देमातरम् स्थल में आयोजित किया गया, जिसमें ऑडिशन से चयनित होकर एकल गीत हेतु 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और युगल गीत में 9 गायकों का फाइनल हेतु चयन हुआ । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती विजयलक्ष्मी कौशिक, पार्षद उदय नगर, विशिष्ट अतिथि श्रीमती नियंता कोठारी,श्रीमती अनंत गोपाल कोठारी और श्रीमती नंदा अटभैय्या थीं। मां सरस्वती एवं मुकेश के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम वन्देमातरम् गीत से प्रारंभ हुआ जिसे पब्लिक ने बहुत सराहा ,जो प्रतियोगिता से बाहर था। निर्णायक वृंद छत्तीसगढ़ कोकिला श्रीमती अनुराग चौहान,प्रतिभा मंच की संयोजक श्रीमती हेमलता वैष्णव, राजेश शुक्ला और संदेश पाठक ने बखूबी निभाई। एकल गीत में प्रथम स्थान कु.प्रज्ञा श्रीवास्तव, द्वितीय कु श्रद्धा तिवारी और तृतीय कु अनिता मंडल रही हालाँकि अनिता मंडल का अंक सर्वाधिक था किन्तु मुकेश के गीत न गाकर श्रेया घोषाल के गीत गाने की वजह से उन्हें 5 अंक बोनस से वंचित होना पड़ा, जिससे उन्हें तीसरे स्थान पर संतुष्ट होना पड़ा । एकल गीत में डॉक्टर भव्या और कमल जैन के गीत ने पब्लिक की तालियां बटोरी । युगल गीत में कु प्रज्ञा और मीना श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कैलाश यदु और अश्विनी सिंन्हा रहे और तृतीय स्थान पर राजगोपाल कोठारी और डॉक्टर भव्या शर्मा रहे । सभी गायकों को प्रशस्ति पत्र,मेडल, नक़द पुरस्कार श्रीमती शालिनी राजपूत,अध्यक्ष छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा श्रीमती हेमलता वैष्णव संयोजक प्रतिभा मंच, अजय पप्पू मोटवानी अध्यक्ष जन सहयोग,टेश्वर जैन,बाबा मोबाइल और भूतपूर्व सैनिक,विजय गुप्ता, गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक अरुण कौशिक शिवमन्दिर समिति अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया । मंच संचालन से दर्शक दीर्घा को बांधे रखने का सफल संचालन सत्येंद्र सोनी तथा गुलराज शर्मा ने किया। इस अवसर पर सरस्वती कला मंच के उपाध्यक्ष मुरारी देवांगन, सुनील साहू ,ममता सोनी, दीपक मुखर्जी, अनूप शर्मा, केतन व्यास, दिनेश मिश्रा, सुनील पुरी गोस्वामी , श्रीमती रीना अवधेश लारिया,पंकज कौशिक, एकता गजेंद्र गुप्ता,क्षमा शर्मा,गायत्री गुलराज शर्मा,जैकी आहूजा,विशाल मोटवानी,इक़बाल भाई शेखानी,डॉक्टर दुर्गेश अवस्थी, संयोग साहू ,टेश्वर जैन ,हर्षा राजगोपाल कोठारी,सुरेश मिश्रा,गौतम सरकार,महेश ठाकुर,अनिल सोनी आदि का भरपूर सहयोग मिला। विशेष सहयोग हेतु कांग्रेस कमेटी एवं राजेश शर्मा,मनोज जैन,विनय पुरी गोस्वामी और सभी प्रायोजकों एवं सहयोगियों के प्रति सरस्वती कला मंच के अध्यक्ष मोहन सेनापति ने हार्दिक आभार प्रदर्शन किया तथा इस प्रकार के शानदार कार्यक्रमों के लिए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने हेतु विनम्र निवेदन किया।