
दीपक विश्वकर्मा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली के डॉक्टर के द्वारा मीडिया कर्मी से अभद्रता करने पर मीडिया कर्मियों ने डॉक्टर के खिलाफ पाली थाना में शिकायत दर्ज कराई पाली अस्पताल में भर्ती बच्चों के मौत के मामले में कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मी दीपक विश्वकर्मा से ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर नितेश जोशी द्वारा अभद्रता कर मोबाइल छीनने और झूठे मामले में फंसने की धमकी दी गई जिसकी लिखित शिकायत मीडिया कर्मी दीपक विश्वकर्मा द्वारा क्षेत्र के पत्रकारों की उपस्थिति में एसडीओपी पाली से की गई शिकायत में बताया गया कि आर्यन जिसकी उम्र 7 से 8 वर्ष थी उसकी अस्पताल में मौत हो गई जब मीडिया कर्मी ने मृतक आर्यन की मौत की जानकारी लेनी चाहिए तो चिकित्सक द्वारा अभद्रता की गई अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सच्चाई का पता लगाया जा सकता है इस संबंध में एसडीओपी पाली ने मामले की जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने का आश्वासन मीडिया कर्मियों को दिया
