दीपक विश्वकर्मा
भाजपा के पितृपुरुष, असंख्य कार्यकर्ताओं को गढ़ने वाले कुशल संगठक, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती पर उन्हें भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री दिलीप पाण्डेय जी ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया, साथ ही जिले वासियो को जन्माष्टमी की शुभ कामनाएं प्रेषित की l जिला अध्यक्ष जी ने कहा कि ठाकरे साहब का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज के लिए समर्पित रहा। आप सदैव प्रेरणा बनकर हमारा पथ आलोकित करते रहेंगे।आपका लक्ष्य सिर्फ राजनीतिक सफलता ही नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों में सुख और समृद्धि लाना था आप अपने उद्देश्यों पर सफल रहे है जनसंघ के संस्थापक सदस्य, संगठन शिल्पी, निष्काम कर्मयोगी, भारतीय जनता पार्टी की जड़ों को मजबूत बनाने में आपका अमूल्य योगदान रहा हैl सादगी और उच्च विचारों के धनी, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने सहजता से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर राष्ट्र और समाज के उत्थान के कार्यों हेतु तैयार किया, आपने अपने संगठन कौशल से लाखो अनुशासित कार्यकर्ताओं का निर्माण किया, आपका जीवन हमें सदैव आदर्शों पर चलने को प्रेरित करता रहेगा।भाजपा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों तथा सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित राज्य को अपना आधार मानती है। पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे लोकतान्त्रिक ब्यबस्था की स्थापना करना है जिसमें जाति, सम्प्रदाय अथवा लिंगभेद के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, समान अवसर तथा धार्मिक विश्वास एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो। भाजपा एकत्व के सिद्धांत पर कार्य करती है।अपने लिए तो सब जीते है जो अपनो के लिए अपने राष्ट्र समाज के लिए जीते है उनका जीवन धन्य है। कुशाभाऊ ठाकरे राष्ट्रवाद के प्रवर्तन और भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के गठन और विस्तार के प्रतीक पुरूष रहे लेकिन इस विकास यात्रा में सत्ता प्राप्ति से बढकर उनका ध्येय राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ताओं का निर्माण करना रहा। भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि कार्यकर्ता निर्माण की श्रद्धेय ठाकरे जी में अद्भुत क्षमता थी। उन्हें कार्यकर्ता की क्षमता, उसके बौद्धिक स्तर की पहचान थी जिसका श्रेय उनका कार्यकर्ताओं से तादात्म्य स्थापित करने की कला को है। प्रदेश में लाखों कार्यकर्ताओं को उन्होंने संवारा। हर कार्य के लिए कार्यकर्ता और हर कार्यकर्ता को दायित्व उनकी कार्य संस्कृति थी। अविराम कार्यकर्ताओं के बीच रहना। कार्यकर्ताओं की सुनना और उन्हें संतुष्ट करना उनकी दिन चर्या थी। इससे उनके संपर्क में आने वाला अजनबी व्यक्ति भी उनका दीवाना हो जाता था। उमरिया जिले में नव निर्मित जिला भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे सदन के नाम से जाना जाता है या यू कहे यह भाजपा कार्यालय संगठन शिल्पी श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी को समर्पित है।आज भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में मजबूत स्थिति में है l सबसे ज्यादा राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैl हालांकि यह एकदम से नहीं हुआ और यह मुकाम पार्टी ने 1 दिन में नहीं पाया इसे हासिल करने में कई सालों का संघर्ष और कई लोगों की मेहनत शामिल है l जिनमें से एक थे बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे जी भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष माने जाने वाले ठाकरे जी का मध्यप्रदेश से विशेष स्नेह रहाl भाजपा आज जिस मुकाम पर है उसमें बहुत बड़ा योगदान ठाकरे जी का हैl जिला भाजपा अध्यक्ष श्री पाण्डेय जी ने कहा कि ठाकरे जी ने अपने सम्पूर्ण जीवन में राष्ट्र यज्ञ की वेदी पर जो साधना की है उसी के परिणाम स्वरूप भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है l ठाकरे जी का जीवन कार्यकर्ताओ एवं संगठन के लिए समर्पित रहा है वर्ष के 365 दिन इनमें लगभग 300 दिनों में कुशाभाऊ ठाकरे जी का प्रवास कार्य होता था l इस सक्रियता से हम कुशाभाऊ जी के संगठन निष्ठा वा कौशल का अनुमान लगा सकते हैl
