यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
जूनियर राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ एवं जिला बिलासपुर बेसबॉल संघ के तत्वधान में छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में आयोजित किया गया। जिसमे प्रदेश का रायपुर,बिलासपुर,बस्तर,कबीरधाम,मुंगेली,कोरबा जिलो के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शैलेश पांडे छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की महासचिव सुश्री मिताली घोष संघ की उपाध्यक्ष डॉ कैरोलिन सत्तूर एवं शासकीय उ. मा. शाला खम्हारडीह रायपुर के प्राचार्य दीपक दुबे मौजूद थे। जिला रायपुर बेसबॉल संघ के सचिव आशीष यादव ने बताया कि बालिका वर्ग में बिलासपुर जिले में रायपुर को 04 – 01 हार कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और वही बालक वर्ग में बिलासपुर टीम में रायपुर को 02-01 से हार कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रायपुर जिले टीम के साथ पुष्पेंद्र बरमाल,प्रदीप सिन्हा,निकिता वैद्य,रूपेश साहू व साकेत सिंह राजपूत उपस्थित थे।
बेसबॉल संघ के महासचिव सुश्री मिताली घोष ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय में चयनित खिलाड़ी 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 24 तक पंजाब के संगरूर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम भाग लेंगी। इसके पूर्व 20 सितम्बर से 29 सितंबर तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिलासपुर में किया जयेगा।
