रिपूदमन सिंह बैस
भानुप्रतापपुर= भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर में आज 25 अगस्त को मोदी जी की मन की बात का 113 वां एपिसोड सुना गया, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा की विकसित भारत की नीव मजबूत हो रही है, सभी ने चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाया युवाओं को स्पेस सेक्टर रिफॉर्म से फायदा होगा,
23 अगस्त को सर्वप्रथम नेशनल स्पेस डे मनाया गया।।
आज के युवा राजनीति में आने को तैयार हैं युवाओं को सही मार्गदर्शन की तलाश है, परिवारवादी राजनीति प्रतिभाओं का दमन करती है।।
उन्होंने तिंरगा यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में 750 मीटर लंबे झंडे की रैली निकाली गई थी तिरंगा यात्रा के दौरान हर घर तिरंगा अभियान ऊंचाई छू रहा है, हर घर तिरंगा अभियान ने देश को एक सूत्र में बंधा है, हर घर तिरंगा अभियान में सब ने भाग लिया हर घर तिरंगा अभियान ऊंचाई छू रहा है, जम्मू कश्मीर के डल झील में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई जल- थल- नभ में हर जगह तिरंगा दिखाई दिया।।
मध्य प्रदेश के झाबुआ में सफाई कर्मियों ने कुछ ऐसा कमाल कर दिया कचरे से प्लास्टिक वेस्ट इस्तेमाल की गई बोतल टायर पाइप इकट्ठा किया इन 8 वर्षों में खूबसूरत ग्रे न्यूज रेन न्यूज रीसायकल का मंत्र बनाया उनके प्रयासों से पार्क बहुत सुंदर दिखने लगा इसे देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ आसपास के जिले के रहने वाले लोग यहां आते हैं।। कुछ दिन पहले 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया उसी दिन पूरी दुनिया ने विश्व संस्कृत दिवस भी मनाया दुनिया के कई देशों में संस्कृत पर शोध हो रहे हैं साथ ही इस महीने 29 तारीख को तेलुगु भाषा दिवस भी है सभी तेलुगू भाइयों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देता हूं, आने वाले महीने में कई त्यौहार आ रहे हैं गणेश चतुर्थी, ओणम का त्यौहार पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं प्रधानमंत्री ने गैर राजनैतिक लोगों को भी भारतीय राजनीति में सहभागिता की अपील की।।
मन की बात कार्यक्रम का भानुप्रतापपुर नयापारा पोलिंग बूथ 86, भानबेड़ा 128,आसुलखर कुंवापनी 118, कच्चे इरागांव 98,99 कन्हारगांव 107 कुल्हड़कट्टा 103, मूल्ला 89 नंबर बूथ में सुनने एवं सीधा प्रसारण देखते हुये भाजपा मंडल अध्य्क्ष नरोत्तम सिंह चौहान मंडल उपाध्यक्ष अरविंद जैन मण्डल महामंत्री डिगेश खापर्डे मंडल महामंत्री ज्वाला प्रसाद जैन भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल भानुप्रतापपुर के मन की बात के सहसंयोजक राजीव श्रीवास, चैतुराम आंचला, जीवराखन सलाम रामदेव कोला बोधन मानिकपुरी चैनसिंग गैंदलाल टंडिया मेघनाथ यादव उमेंद्र दुग्गा डालनसिंग राणा बाल्मिकी पुजारी सुमित पुजारी शैलेंद्र राणा रघुवीर नरवास लछन पूजारी बालचंद्र पुजारी सरस्वती विश्वास जितेंद्र पांडे जागेश्वर नरेटी मनोज भारद्वाज उमेश तिवारी सुमित यदु हरेश विश्वकर्मा भागेश कुमेटी उपस्थित थे
