प्रमेरिका लाइफ इंश्योरेंस के द्वारा स्वर्गीय आरक्षक संपत कुमार मंडावी के पिताजी को पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के हाथों मृत्यु दावा भुगतान पत्र प्रदान किया गया

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव — प्रमेरिका लाइफ इंश्योरेंस के द्वारा स्वर्गीय आरक्षक संपत कुमार मंडावी के पिताजी को पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के हाथों मृत्यु दावा भुगतान पत्र प्रदान किया गया l दिनांक 12 जून 2024 को कोंडागांव जिला में पदस्थ स्वर्गीय आरक्षक संपत कुमार मंडावी ने अज्ञात कारणों से अपने गृहग्राम के पास खुदकुशी कर लिया था, उनका प्रमेरिका लाइफ इंश्योरेंस में जीवन बीमा चल रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही तत्काल बीमा सलाहकार पूर्व सैनिक सूरज यादव और बीमा सलाहकार पूर्व सैनिक उमेश साहू तत्काल उनके घर पहुंचकर मृत्यु दावा से संबंधित सभी दस्तावेजों को पूर्ण कर मृत्यु दावा भुगतान का प्रक्रिया पूर्ण किया और दिनाँक 23 अगस्त 2024 को उनके पिताजी को पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के हाथों मृत्यु दावा भुगतान पत्र प्रदान किया गया l