विनोद जैन
बालोद । नगर पालिका परिषद बालोद के सभी 20 वार्डो में लगातार आ रहे गन्दाजल से लोगो को हो रही दिक्कत को देखते हुए छात्रनेता अभिन्न यादव ने बालोद जिला कलेक्टर को उनके कार्यलय में जाकर ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन के संदर्भ में अभिन्न यादव ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि बालोद शहर में लगातार 2 महीने से हर घर मे गंदा पानी आ रहा है उच्च वर्ग के लोगो के घरों में पानी फिल्टर करने हेतु आर ओ लगा है पर जो गरीब और सामान्य परिस्थिति के लोगो कें लिए यह पानी अभिशाप बन रहा है गंदे पानी पीने से लोगो को जलजनित बीमारी फैलने की आशंका लगातार बनी हुई है अस्पतालों में डायरिया पीलिया जैसे रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है बालोद में फिल्टर प्लांट होने के बावजूद नलों से गंदे जल की आपूर्ति क्यो हो रही है समझ से परे है नगर पालिका प्रशासन और वहां के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की खामोशी भी समझ से परे लगता है इन्ही समस्याओं को लेकर और पानी की समस्या का निराकरण करने के लिए माननीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपा गया है जल्द ही इस पर ध्यान नही दिया जाता है तो नगर के प्रबुद्ध लोगो के साथ राजधानी जाकर नगरीय निकाय मंत्री और प्रभारी मंत्री से शिकायत की जाएगी
