बालोद , यजुवेंद्र सिंह ठाकुर
छत्तीसगढ़ अंचल की ख्याति प्राप्त लोक कला मंच राग अनुराग दुर्ग की छठवीं वर्ष गांठ पर राग अनुराग के समस्त कलाकारों द्वारा 25 अगस्त दिन रविवार को नर्मदा धाम सुरसुली में स्थापना दिवस महोत्सव किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कलाकार व पूर्व राज्यमंत्री तथा ओबीसी महासभा के महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुश्री मोना सेन रहेंगे साथ ही विशेष अतिथि में श्रीमति एवनि साहू सरपंच सुरसुली तथा श्री पोषण बनपेला रहेंगे। लोककलाकार धनेश साहू ने बताया कि सुरसली के साथ साथ आस पास के गांवों में भी स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की खुब चर्चा चल रही है। हर वर्ष 25 अगस्त को आस पास के गांव में स्थापना दिवस मनाते आ रहे हैं। और हर साल कुछ न कुछ नया प्रस्तुति लेकर लोगों के बीच लाते हैं।
