*छात्रनेताओं ने की जनभागीदारी अध्यक्ष से मुलाकात,,,महाविद्यालय के विषय पर हुई चर्चा*

विनोद जैन

बालोद । शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद में राज्य शासन से नवनियुक्त नए जन भागीदारी नियुक्त होने पर अमित चोपड़ा को बधाई महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रेषित किया बालोद महाविद्यालय के छात्र नेता देवेंद्र साहू गजेंद्र ढीमर हुकुम ठाकुर ने अमित चोपड़ा से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ महतारी की तैलचित्र और श्रीफल देकर बधाई दी वहीं छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु और महाविद्यालय को शासन स्तर से सुविधा दिलाने हेतु हर सम्भव साथ मिलकर काम करने का आश्वासन भी दिया वहीं अमित चोपड़ा ने इस मुलाकात और बधाई देने वालो का आभार प्रकट किया एवं महाविद्यालय में शैक्षिणक माहौल बनाये रखने तथा हर कार्य मे सबकी भूमिका निभाने हेतु सहयोग मांगा