बालोद , यजुवेंद्र सिंह ठाकुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बालोद के सदस्यों ने रक्षाबंधन का त्यौहार अनोखे रूप से मनाने का प्रयास किया जिसमें अर्जुंदा इकाई की बहनों ने अर्जुंदा पुलिस थाना जाकर सभी सुरक्षाकर्मियों को राखी बांधी व मुँह मीठा करवाकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की वहीं बालोद इकाई के भाइयों ने घरौंदाघर अनाथ आश्रम बालोद में जाकर मानसिक रुप से अस्वस्थ बच्चो के बीच वहां बहनों से राखी बंधवाई वह उन्हें बधाइयां व चॉकलेट गिफ्ट किया एक तरफ जहां बहनें सुरक्षा का वचन लेते हुए भाइयों के रूप में पुलिसकर्मियो को रक्षा सूत्र में बांधकर अपनी खुशी उनके साथ बांटी वही भाइयों ने रक्षा का वचन अनाथ बहनों को दिया और एक भाई का फर्ज निभाया ।आज के समय में जहां महिलाओं व बेटियों के साथ दुराचार व अपराध बढ़ता जा रहा है इसके लिए जरूरत है कि हर भाई को रक्षक के रूप में बहनों के साथ खड़े रहना चाहिए चाहे वह अपनी हो या दूसरे की यही संदेश देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सभी जिले वासियों को रक्षाबंधन के त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जागरूक करने की नई पहल शुरू किए और सबसे लड़कियों की सुरक्षा और सम्मान के साथ बीते बलात्कार की घटना की निंदा कर ऐसे आरोपियों को कठोर फाँसी की सजा देने की मांग प्रशासन से की।
