कोलकाता में डॉक्टर से हुई दरिंदगी को लेकर नगर में निकाला गया कैंडल मार्च , दी गई श्रद्धांजलि

भरत भारद्वाज

फरसगांव – कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी पूरे देश को लोग आक्रोशित है। जिसका गुस्सा शनिवार को फरसगांव नगर में देखने को मिला है। महिला के साथ हुए घटना को लेकर शनिवार की शाम 7 बजे फरसगांव नगर में नगरवासियों के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। नगर के लोगो ने हाथ में कैंडल तथा तख्तियां लेकर मृतक डाॅक्टर को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व सैनिक रिकेश कुंवर ने मृतिका डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। इस तरह की घटनाएं मानवता को शर्मशार करती हैं। उपस्तिथ सभी लोगो ने बलात्कारियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि,नगरवासी सहित निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे नवजवान बड़ी संख्या में उपस्तिथ थे ।