भरत भारद्वाज
फरसगांव – नेशनल हाइवे 30 बोरगांव के पास शनिवार को शाम लगभग 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया हैं। जिसमे ट्रक औऱ बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक ग्राम मोहलाई निवासी बिरज पटेल पिता स्व नानू पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर तत्काल फरसगांव थाना प्रभारी नरेश साहू पुलिस टीम जे साथ घटना स्थल पर पहुचकर मृतक के शव को चीरघर भिजवाया गया है वही ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया हैं। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई हैं । मृतक बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहा रहा था तभी जगदलपुर की ओर से आ रही ट्रक से टकरा गया । पुलिस जांच कर रही है ।
