*तालाब किनारे और तालाब के पचरी में फैले गंदगी से वार्डवासी परेशान,,,,,तालाब के पानी मे नहाने से हो रही खुजली,,,,लोगो मे आक्रोश*

विनोद जैन

बालोद । बालोद नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06 एवं 07 से लगे कांसीबन तालाब पाण्डेपारा में तालाब के किनारे फैले कचरे के ढेर से बदबू आने से लोग परेशान हैं वहीं वार्डवासी तालाब के पचरी में भी गंदगी और नहाने जाने वालों को हो रही खुजली के कारण वार्डवासी में आक्रोश व्याप्त है वार्ड के लोगो ने बताया कि कई दिनों से पालिका के कर्मचारियों को सफाई करने कई बार बोला गया पर उनके कानों में जु तक नही रेंगती वहीं तालाब में भी फैले गंदगी एवं नहाने की निश्चित जगह पचरी पर भी घांस फुस उगने से और असामाजिक तत्त्व के लोगो के द्वारा फैलाये जा रहे कचरे से वहां पर नहाना दुर्भर हो गया है समय रहते कचरे की फाई नही होती है तो पालिका का घेराव किया जाएगा जिसकी जवाबदारी विभागीय अधिकारियों की रहेगी