यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर । शहर तथा प्रदेश की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” को आज अपने स्वच्छता अभियान में काँकेर कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर महोदय, काँकेर विधायक आशाराम जी नेताम, ए एस पी श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे सहित, जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, उद्यानिकी विभाग, नगर पालिका, पुलिस विभाग, जिला पंचायत विभाग, यातायात पुलिस आदि का भी भरपूर सहयोग मिला ,जिसके चलते पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष बैजनाथ तालाब के किनारे स्थित राजीव मितान पार्क की साफ़ सफ़ाई का कार्य बड़ी तेज़ी से पूर्ण कर लिया गया, जहां से 25 ट्रक से भी अधिक कचरा निकाल कर नगर पालिका की गाड़ियों के सुपुर्द किया गया। चिल्ड्रन्स पार्क के इस उद्धार कार्य में कलेक्टर साहब के दो किशोर पुत्रों ने भी अत्यंत उत्साह पूर्वक भाग लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे भी सफ़ाई अभियान में निरंतर भाग लेती रही हैं। इनके अलावा विधायक आशाराम जी नेताम, एडिशनल कलेक्टर सुखनाथ अहीर, जिला पंचायत सीईओ सुमित अग्रवाल, एसडीएम अशोक मार्बल साहब, उद्यानिकी अधिकारी, नायब तहसीलदार विकास जैन, सहायक आयुक्त कुर्रे साहब, अनिल गोटा,आर आई दीपक साव ,यातायात उपनिरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी, भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के टी के जैन, संयोग साहू , भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध साहू तथा हलधर साहू, कोषाध्यक्ष राजा देवनानी, जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा अनुराग उपाध्याय, गणेश तिवारी, जितेंद्र प्रताप देव, धर्मेंद्र देव, बल्लूराम यादव, करण नेताम,संत कुमार रजक, प्रवीण गुप्ता, भूपेंद्र यादव, पप्पू साहू, शैलेंद्र देहारी, सागर देव, सरदार मनमीत सिंह ,प्रमोद सिंह ठाकुर, बहादुर निषाद आदि साथियों ने भरपूर सहयोग दिया। उल्लेखनीय है कि अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में “जन सहयोग ” का स्वच्छता अभियान विगत 12 वर्षों से जारी है, जिसके अंतर्गत काँकेर शहर के विभिन्न स्थलों के अलावा शहर की जीवन रेखा दूध नदी की भी सफ़ाई की जाती है। इस अवसर पर विधायक जी ने कहा कि हमारे समाजसेवी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं ,जिससे “जन सहयोग” संस्था का नाम हो रहा है । हमसे भी जितना हो सकेगा, अपने शहर काँकेर के सौंदर्यी करण के लिए अवश्य करेंगे। कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा भी “जन सहयोग” संगठन की प्रशंसा की गई और उन्होंने कहा कि काँकेर के तालाब ,पार्क आदि में साफ सफ़ाई का कार्य हो चुका है ,जिसमें हम शासकीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भी सहयोग दिया है। अब ऐसा ही अभियान हम गढ़िया पहाड़ के ऊपर भी चलाना चाहते हैं, जहां घूमने और पिकनिक मनाने वालों के द्वारा बहुत सारा कागज़, झिल्ली तथा प्लास्टिक का कचरा वहीं फेंक दिया जाता है , उसकी सफ़ाई में भी हम लोग “जन सहयोग” संस्था को सहयोग देंगे ,जो कि काँकेर शहर को सुंदर बनाने की दिशा में एक ठोस क़दम होगा। “जन सहयोग” के आज के कार्यक्रम का जो कि बहुत बड़े पैमाने पर इतने विभागों के सहयोग से हुआ है, आम जनता पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ा है।
