*शिवमंदिर समिति की महिलाओं ने सावन उत्सव कर सावन की रानी का चयन किया*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर शहर के हृदय स्थल में स्थित शिव मंदिर ऊपर नीचे रोड मरीन ड्राइव में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया यह आयोजन शिव मंदिर समिति की महिलाओं के द्वारा किया गया था इसमें महिलाओं ने बढ़चढ कर भाग लिया, इस कार्यक्रम में रोचक खेल महिलाओं के बीच रखे गए, जिसमें प्रतिभागियों को प्रथम, द्वीतिय, तृतीय ईनाम दिए गए ।साथ ही कार्यक्रम में आई महिलाओं से सावन माह एवं भगवान शिव से संबंधित प्रश्न मंच भी रखा गया था। जिसमें महिलाओं ने अपने जवाब प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आई महिलाओं के बीच सावन की रानी का चयन भी किया गया जिसमें उनसे प्रश्न पुछ कर , टैलेंट राउंड एवं श्रृंगार के आधार पर चयनित किया गया।
जिसमें प्रथम श्रीमती कनकलता जोशी, दूसरे स्थान पर श्रीमती दीप्ति ठाकुर तीसरे स्थान पर श्रीमती दर्शना पटेल रही। कार्यक्रम के बीच में सावन के गीत श्रीमती रीना लारिया ,
श्रीमती विजयलक्ष्मी कौशिक व श्रीमती मीना श्रीवास्तव ने अपनी मधुर और सुंदर आवाज से गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन शिव समिति की श्रीमतीविजय लक्ष्मी कौशिक, श्रीमती स्मृति कौशिक , श्रीमती कृष्ण कौशिक,
श्रीमती सरिता यादव मंजू गुप्ता जोशना गुप्ता रीना लरिया सुषमा गुप्ता पूनम ठाकुर मंजू शर्मा ममता सोनी नीति चौहान रोली शुक्ला अनू गुप्ता गायत्री शर्मा जया गौतम सीमा ठाकुर हर्ष कोठारी अलका कोठारी आदि महिलाएं उपस्थित थे कार्यक्रम में मंच संचालन रीना लारिया के द्वारा किया गया