*तहसील और एसडीएम कार्यालय में एसडीएम नें किया ध्वजारोहण* *एसडीएम ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ से कार्यालय परिसर में लगाया पेड़ लगाकर किया वृक्षारोपण*

रिपूदमन सिंह बैस

भानुप्रतापपुर। देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भानुप्रतापपुर के अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय में भानुप्रतापपुर की एसडीएम सुश्री आस्था राजपूत ने झण्डा फहराया। सर्वप्रथम आज कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छायाचित्र पर पूजन के उपरांत ध्वज स्थल पर पूजा कर एसडीएम ने झण्डा फहराया। तत्पश्चात राष्ट्रगान सम्पन्न हुआ। राष्ट्रगान के तत्काल बाद आजादी के सपूतों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयघोष लगाया गया। आज भानुप्रतापपुर के तहसील कार्यालय परिसर को सजाया गया था। एवं 14 अगस्त की रात रोशनियों से जगमग था। तहसील एवं एसडीएम कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में एसडीएम सुश्री आस्था राजपूत ने कार्यालय परिसर में‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ का पौधारोपण किया। साथ ही साथ सभी अधिकारी कर्मचारियों ने भी एक एक पेड़ लगाया। आज सभी को एसडीएम ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हमें आजाद हुए 77 बरस हो गये और हम 78 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे वास्तव में आज हम जो आजादी की सांस ले रहे उनमें सबसे बड़ा योगदान हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों का है जिन्होनें अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद कराया। आज उन्होने सभी से अपील की ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ जो सब पौधा लगा रहे उसकी देखभाल भी जरूर करें ताकि उसका समय पर विकास हो सके। तहसीलदार भानुप्रतापपुर सुरेंद्र उर्वशा ने भी आज सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी से अपील की सब राष्ट्रनिर्माण में अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें जिससे हमारा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो। कार्यक्रम के अंत में जलपान की व्यवस्था कार्यालय के तरफ से किया गया था। आज इस अवसर पर एसडीएम सुश्री आस्था राजपूत,तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा,निर्वाचन प्रभारी अशोक ठाकुर,खादय निरीक्षक शैलेंद्र ध्रुव, राजस्व निरीक्षण त्रिलोक ठाकुर, कार्यालय स्टाप से ओमप्रकाश सेन, ज्योति ठाकुर, आशीष सेन,भूपेश कोसमा,यज्ञ भुआर्य,नीलम साहू,पटवारी जैत कोवाची, नरेश कुमार सोरी के साथ साथ कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।