*गृह मंत्री शर्मा जी को प्रभु राम की प्रतिमा स्मृति चिन्ह प्रदत्त*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री माननीय विजय शर्मा जी को उनके काँकेर प्रवास पर भाजपा पदाधिकारी अजय पप्पू मोटवानी तथा उनके साथियों द्वारा बतौर स्मृति चिन्ह प्रभु राम की कलात्मक मूर्ति प्रदान की गई, जिसे गृह मंत्री महोदय ने श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया एवं सबके प्रति आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर काँकेर जिले के कार्यकर्ताओं में सर्वश्री अजय पप्पू मोटवानी के अलावा वरिष्ठ पत्रकार सीताराम शर्मा,अनुराग उपाध्याय मनमीत सिंह दिनेश रजक, सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।