रायपुर,
रिपुदमन सिंह बैस
शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने बस्तर संभाग के कोटा में अवैध उत्खनन का रिपोर्टिंग करने गए पत्रकारों को वहां के थानेदार द्वारा मिली भगत कर आंध्र प्रदेश पुलिस से फर्जी मादक पदार्थ के मामले में गिरफ्तार करवाया गया। जिसका शिवसेना( उद्धव बालासाहेब ठाकरे) विरोध करती है
निंदा करती है ।और छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री से आग्रह करती है कि इस मामले पर हस्तक्षेप करते हुए उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषियों को तत्काल दंडित करें। जिससे बस्तर जैसे बीहड़ क्षेत्र में आम जनता की आवाज बनने वाले पत्रकारों का हौसला ना टूटने पाए और पत्रकार जनता के हक और अधिकार की आवाज सतत उठाते रहे।
