कोंडागांव में नशा मुक्ति अभियान को मिल रहा जोर, बस्तर रिवाइवल सोसाइटी ने निकाली रैली

फागू यादव

कोंडागांव, 13 अगस्त 2024: जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार, बस्तर रिवाइवल सोसाइटी के नशा मुक्ति केंद्र ने आज बनियागांव में एक विशाल रैली निकालकर नशा मुक्त भारत अभियान को बल दिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस केंद्र के अधिकारी, कर्मचारी, हितग्राही और ग्रामीणों ने एक स्वर में नशा मुक्ति की शपथ ली।
रैली के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त भारत के लिए प्रतिबद्धता जताई और देश, राज्य और अपने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।