विनोद जैन

राजनांदगांव के ग्रैंडमास्टर ऑफ इंडियन फिलेटली अवार्ड से सम्मानित तेजकरण जैन ने जिला मुख्यालय बालोद के जैन श्री संघ बालोद के तत्वाधान में 19 मई को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के विराट व्यक्तित्व पर आधारित दोहरी प्रदर्शनी लगाई। जिसमे भारतीय डाक विभाग द्वारा अब तक के प्रकाशित संपूर्ण विशेष डाक आवरणों प्रदर्शित किया गया।
जैन ने आचार्य श्री के जीवन दर्शन को “जिन उपासना, जनशांति और जन शक्ति का त्रिवेणी संगम है” के आधार पर इस संकलन को प्रदर्शित किया । प्रदर्शनी मे आचार्य श्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के विभिन्न पहलुओं जैसे संयम कीर्ति स्तम्भ निर्माण, प्रतिभास्थली कन्या आवासीय विद्यालय, दयोदय गौशाला, भाग्योदय (एलोपैथिक) चिकित्सालय, पूर्णायु आयुर्वेद चिकित्सालय, शांतिधारा गौ संवर्धन, साहित्य सृजन मुकमाटी, राष्ट्रभाषा हिंदी, स्वावलंबन आंदोलन हथकरघा, भारत को भारत बोलो इंडिया नही, आदि पर प्रकाशित 202 विशेष आवरणों को दिखाया। साथ ही आचार्य श्री के देवलोक गमन के समाचार वाले 11 भाषाओं के 537 न्यूज़ पेपर्स को जनमानस के समक्ष अवलोकनार्थ प्रदर्शित। बालक विद्याधर से विद्यासागर तक की यात्रा के अनेक विस्मयकारी घटनाओं में बेतवा नदी और अनमोल पत्थर की कहानी चर्चा का विषय बनी। मोहन नाहटा, दानमल जैन, मनोहर नाहटा, शैलेश गिडिया, जैन युवा एवम् बहु मंडल बालोद के सौजन्य से प्रदर्शनी संपन्न हुई।
