फरसगांव थाने के सामने ओवरब्रीज के नीचे अनियंत्रित होकर ट्रेलर वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, डिवाइडर को मारी टक्कर , कोई हताहत नही

भरत भारद्वाज

फरसगांव – 20 मई सोमवार को सुबह लगभग 7 बजे जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर फरसगांव थाने के सामने ओवरब्रीज के नीचे डिवाइडर को टक्कर मारकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इस दुर्घटना के किसी को कोई हताहत नही हुई है। लेकिन एक बडी दुर्घटना टल गई । चालक ने बताया कि ट्रेलर वाहन का स्टेरिंग अचानक जाम हो गया जिसे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए रोड के उस पार चला गया। इस दुर्घटना में डिवाइडर टूट गया हैं । गनीमत है की यह हादसा के समय थाने और बस स्टैंड के पास भीड़ नही थी और सामने से कोई अन्य वाहन नही आ रही थी, वरना बडी दुर्घटना घटने की सम्भवना रहती । फिलहाल फरसगांव पुलिस के द्वारा ट्रेलर वाहन को रोड के किनारे करवाया गया ताकि यातायात बाधित न हो ।