अभिषेक सिंह ठाकुर ✍️
*ग्राम पंचायत मेड़ों में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ*।
दुर्गुकोंडल 30 जनवरी 2023

आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कोदापाखा द्वारा आयोजित ग्राम मेड़ों में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ,आज ग्राम गायता रामदुलार देहारी, के द्वारा भगवान धन्वंतरी के पूजा अर्चना के साथ हुआ। योग शिक्षक शिवप्रसाद बघेल द्वारा योगाभ्यासियो को योग के विभिन्न आसान यौगिक जांगिग, पवन मुक्तासन, वज्रासन प्राणायाम भ्रामरी, ध्यान, कपालभाति ,अनुलोम विलोम , शसकासन, मंडूकासन,शांतिपाठ, आदि का अभ्यास कराते हुए, योग के महत्व को बतलाया गया, योग के विविध अभ्यास से शारीरिक गठन एवं मांसपेशियों की सुदढ़ता एवं मानसिक स्वास्थ्य मे विशेष योगदान मिलता है। इसके अतिरिक्त अनेक मानसिक और शारीरिक रोगों को दूर करने की क्षमता तथा स्मरण शक्ति, एकाग्रता को। बढ़ाने एवं तनाव दबाव चिंताओ से मुक्त होने मे सहायक है। योग शिविर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष काढ़ा का वितरण कर रोग निदान एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजन कर मरीजों को जांच उपरान्त आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। योग शिविर में सरपंच अनुज खरे एवं ग्राम पटेल मेहरसिंह कोमरा का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा हैं। औषधालय के कर्मचारी सीमा जुर्री, जगदीश मरकाम ने अपनी सेवाएं दी। योग शिविर प्रभारी ने सभी छात्र छात्राओं एवं ग्रामीण जनों से आग्रह किया कि शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ ले, इस अवसर पर जागेश्वर जैन, सत्तुराम कोमरा, गोकुल सिन्हा, कोटवार रामचरण कोमरा, हीरालाल ताराम, आदि ग्रामीण जन उपस्थित थे।
