ITBP की 29वीं वाहिनी ने ग्राम नेलवाड़ में किया शिविर का आयोजन, ग्रामीणों का हेल्थ चेकअप करने के साथ निशुल्क सामान का किया वितरण

ITBP की 29वीं वाहिनी ने ग्राम नेलवाड़ में किया शिविर का आयोजन, ग्रामीणों का हेल्थ चेकअप करने के साथ निशुल्क सामान का किया वितरण

भरत भारद्वाज   ✍️  

कोंडागांव – नक्सल प्रभावित जिला कोण्डागांव एवं नारायणपुर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों में द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ-साथ अंचल के जरूरतमंद लोगों की मदद तथा हर संभव सहायता करते आ रहे है . इसी कम में 28 जनवरी को समर बहादुर सिंह, सेनानी 29वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में नीरज सिंह उप सेनानी तथा अखो यू सहायक सेनानी के द्वारा नारायणपुर जिले के ग्राम नेलवाड़ में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को रेडियो सेट, साड़ी, कम्बल, टी-शर्ट, चप्पल का निशुल्क वितरण किया गया, जिसमें चाँदगाँव, तेरदूल , टिमनार , सिवनी , रेमावन्ड के 300 से अधिक ग्रामीणों तथा छात्रों को लाभान्वित किया गया । साथ ही शिविर में शामिल हुए सभी ग्रामीणों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैम्प के माध्यम से स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाईयाँ का वितरण किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत भी दी गई ।

इस कार्यक्रम में नीरज सिंह, उप सेनानी 29वीं वाहिनी द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया गया कि आईटीबीपी इस क्षेत्र में आप सबकी सेवा व सुरक्षा के लिये तैनात है। किसी भी ग्रामीण की कोई समस्या होती है तो हमसे मिल सकते हैं , ITBP बल हमेशा आप लोगों की सेवा के लिये तत्पर है ।

ग्रामीणों को वाहिनी द्वारा छात्रों एवं युवाओं के लिए चलाए जा रहे भर्ती परीक्षा में निशुल्क कोचिंग के बारे में बताते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। सेनानी 29वीं वाहिनी द्वारा कार्यक्रम को शामिल होने व इसे सफल बनाने के लिये सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

स मौके पर थाना प्रभारी, स्थानीय गांव सरपंच, महिला मंडल सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व स्थानीय स्कूल के बच्चे एवं अध्यापकगण भी मौजूद थे।

Express MPCG