विश्य क्षय दिवस मनाते हुए विकासखण्ड नरहरपुर को टीबी मुक्त बनाने का शपथ लिया गया

मनीराम सिन्हा.

नरहरपुर. आज सामु०स्वा० केन्द्र नरहरपुर एवं सामु०स्वा०केन्द्र अमोड़ा में वर्ल्ड टीबी दिवस मनाया गया जिसके तहत् भारत को 2025 तक टी०बी० मुक्त व टीबी मुक्त पंचायत कराने शपथ दिलाते हुए टी०बी० हारेगा देश जीतेगा नारा लगाया गया एवं डॉ०पी० के० सिंह बीएमओ नरहरपुर के द्वारा बीमारी के विषय में बताया गया कि टीबी एक गंभीर और संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलती है। टीबी की बीमारी मुख्य रूप से फेफडों को प्रभावित करती है। लेकिन टीबी रोग, शरीर के अन्य अंगो में भी हो सकता है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने के दौरान इस जीवाणु की बूंदे दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकती है। लंबे समय तक खांसी, वजन कम होना, खांसी के साथ खून निकलना, सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत आदि टीबी रोग के लक्षण हो सकते है। टीबी एक जानलेवा बीमारी है, जिससे दुनियाभर में लाखो लोगो ने अपनी जान गंवाई है। ऐसे में इस रोग के बारमे में लोगो को जागरूक करने के लिए विश्व टीबी दिवस मनाने की घोषणा की गई। इस लिए हर वर्ष 24 मार्च को विश्व छय दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसमें विशेष रूप से सामु०स्वा०केन्द्र के बीपीएम, भीखम चंद साहू, बीईटीओ लहनासिंह नायर, एसटीएस अजय प्रजापति, एनएमए जे.आर. नागेश, के.आर साहू, मानस धाकड़े, बीएएम भवानी शंकर जैन, बीडीएम रवि साहा एवं सामु० स्वा०केन्द्र नरहरपुर एवं अमोड़ के स्टॉफ उपस्थित रहे।

Express MPCG