नरसिहपुर
आशीष कुमार दुबे
भोपाल – पत्रकार सुरक्षा कानून समेत पत्रकार हितों से जुड़ी अन्य मांगों को लेकर नरसिंहपुर जिला मुख्यालय से 1 मार्च को निकली पत्रकार अधिकार पद यात्रा 12 मार्च को मुख्यमंत्री निवास पहुंची, गौरतलब है की नरसिंहपुर से पत्रकार ललित श्रीवास्तव एवं उनके साथी ताराचंद पटेल पैदल भोपाल के लिए रवाना हुए थे, दोनो पत्रकार नरसिंहपुर से करेली, बरमान, राजमार्ग, तेंदुखेडा, गाडरवारा, बनखेडी, पिपरिया, सोहागपुर, नर्मदा पुरम होते 11 मार्च को भोपाल पहुंचे, इस यात्रा को अनेक नगरों एवं जिलों से व्यापक स्तर पर प्रदेश भर के पत्रकारों का समर्थन मिला एवं जगह जगह पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ रहे दोनो पत्रकारों का सम्मान किया गया।
12 मार्च को मान सरोबार कॉम्प्लेक्स के पास प्रदेश के अन्य हिस्सों से पत्रकार समूह भोपाल पहुंचें एवं मान सरोबार चौराहे पर पत्रकारों के हितों के लिए 320 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने वाले दोनो पत्रकारों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया,तत्पश्चात सेंकड़ों पत्रकार रैली निकालते हुए एवं नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर रावना हुए , पत्रकार अधिकार यात्रा का अनेक स्थानों पर भोपाल के पत्रकारों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया, रैली के दौरान अनेक पत्रकारों ने पत्रकारिता करते हुए आने वाली कठिनाइयों के संबंध मे अपनी बात रखी।
पत्रकार ललित श्रीवास्तव ने बताया की यह यात्रा पत्रकार सुरक्षा कानून समेत पत्रकार हितों से संबंधित 24 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली गई है, जिसका उद्देश्य प्रदेश भर के पत्रकारों को जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, पत्रकारिता करते हुए एक पत्रकार को कई बार अपनी जान भी जोखिम मे डालनी पड़ जाती है, माफियाओं एवं प्रभावशाली लोगों का विरोध करना पड़ता है, जिसके चलते पत्रकारों के विरुद्ध षणयंत्र एवं हमले होते हैं, अनेकों पत्रकारों की हत्याएं भी हो चुकी हैं, लेकिन बाबजूद इसके भी प्रदेश मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नही किया गया है, पत्रकारिता को चौथा स्तम्भ तो कहा जाता है किंतु अन्य तीन स्तंभों को जो सुविधाएं मिलती हैं वह पत्रकारों को नही मिलती।
यात्रा कर रहे दूसरे पत्रकार तारा चंदपटेल ने कहा की हम पत्रकारों के हितों को ध्यान मे रखते हुए यात्रा निकाल रहे हैं, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो, पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा मिले, पेंशन योजना लागू हो, और साथ ही जो , 10- 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे पत्रकार हैं उन्हे अधिमान्यता मिले ।
पत्रकारों की रैली को रेडक्रॉस चौराहे पर पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लिया गया, जिसके बाद पाँच पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री आवास जाने की अनुमति मिली, पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल मे पैदल यात्री पत्रकारों के साथ नरसिंहपुर से वरिष्ठ पत्रकार संजय जैन, सुशांत पुरोहित, समीर खान मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति मे उनके ओएसडी एस.के तिवारी को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश भर के पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया हो साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन के द्वारा की गई पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने समेत पत्रकारों को अनेक सुविधाएं देने की घोषणा को भी याद दिलाते हुए शीघ्र ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई, मुख्यमंत्री के ओएसडी द्वारा इस संबंध मे विशेष रूप से मुख्यमंत्री मोहन यादव को अवगत कराने का आश्वासन दिया गया।
मध्यप्रदेश मे शीघ्र ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू ना करने की स्थिति मे पत्रकारों द्वारा वृहद आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई।
