*”जन सहयोग” की मुहिम मंज़िल तक पहुंची, पार्क में बच्चे आने लगे,,,*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । समाजसेवी संस्था “जन सहयोग”, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, ने कलेक्टर बंगला के समक्ष स्थित चिल्ड्रन्स पार्क के उद्धार का जो संकल्प लिया था, वह अब पूर्ण हो गया है। फिनिशिंग टच जारी है लेकिन बच्चों का आना शुरू हो चुका है। खेलते हुए बच्चों ने बताया कि पहले यहां इतनी झाड़ियां थीं कि हम लोग आने से डरते थे लेकिन अब पूरी तरह साफ़ सफ़ाई हो चुकी है और हम लोग खेलने आने लगे हैं। झाड़ियां के जंगल को हमारे अंकल लोगों ने साफ़ सुथरा करके एक बार फिर बच्चों के पार्क के रूप में बदल दिया है। “जन सहयोग” को समर्थन एवं सहयोग देने वाली संस्था पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष कौशल सिन्हा जी ने कहा कि हम लोग घड़ी चौक स्थित इस पार्क के उद्धार हेतु महीने भर से लगे हुए थे और अब हमारा अभियान मंज़िल तक पहुंच चुका है। जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज सेवा कार्य कभी समाप्त नहीं होता। बच्चों के पार्क के लिए हम अभी और भी बहुत कुछ करना चाहते हैं लेकिन जनता से या आशा भी रखते हैं कि कचरा ना फैलाएं, उसे उचित स्थान पर ही डालें ताकि इतनी मेहनत से जो साफ़ सफ़ाई की गई है, वह बनी रहे। आज के इस स्वच्छता अभियान में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष कौशल सिन्हा, संगठन सचिव टी के जैन, संरक्षक बालकृष्ण तोमर ,प्रभारी संयोग साहू तथा अन्य सदस्य श्रमदान करते रहे। “जन सहयोग” की ओर से अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा बल्लू राम यादव, ललित कुमार शर्मा, राजेश चौहान, दिनेश मोटवानी, करण नेताम, भूपेंद्र यादव, धीरज ठाकुर, संजय सिंह ठाकुर, गजेंद्र सिंह गोविल, पप्पू साहू आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा । शहर की आम जनता में भी प्रशंसात्मक चर्चा है कि इन नौजवानों ने जंगल-झाड़ी बन चुके चिल्ड्रन्स पार्क का नक्शा ही बदल कर रख दिया है। पूर्व सैनिकों तथा “जन सहयोग” के सामाजिक कार्यकर्ताओं की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

Express MPCG