भरत भारद्वाज
फरसगाँव – फरसगांव ब्लॉक के अंदरूनी क्षेत्र थाना उरन्दाबेड़ा थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा, टीकाराम कुर्रे एसिस्टेंड कमाण्ड 22 वीं वाहिनी छग.स. बल के निर्देशानुसार मावा गिरदा कोण्डानार सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 03 मार्च से 05 मार्च तक तीन दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता लीग मैच का आयोजन किया गया । जिसका समापन 05 मार्च को किया गया । जिसमें उरन्दाबेड़ा थाना क्षेत्र के अन्दरुनी नक्सल क्षेत्र के ग्रामों के कुल 16 किकेट टीमों ने भाग लिया । आयोजन के दौरान अंदरूनी क्षेत्र से आये हुए खिलाडीयों दर्शकों को शासन द्वारा चलाये जा रहे महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठाने एवं बेरोजगारों को वर्तमान में होने वाले पुलिस एवं अन्य विभाग के भर्तीयों में सम्मलित होने की जानकारी देकर प्रोत्साहन दिया गया। पुलिस व आम जनता के बीच आपसी तालमेल एवं परस्पर सहयोग बनाये रखने की अपील की गई। प्रतियोगिता में सभी टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा। इस दौरान 04 मार्च को सीटीजे डब्ल्यू कॉलेज कांकेर एवं 22 वी वाहिनी के सीइओ.डीआईजी. शकर बघेल भी आकर खिलाड़ीयों का उत्साहवर्धन किये । 05 मार्च को पुलिस अधीक्षक की उपस्तिथि में फाईनल मैच के बाद आयोजन का समापन किया गया। फाइनल मैच कन्हारगांव और भोंगापाल कि टीम के मध्य हुआ जिसमें कन्हारगांव की टीम विजेता बनी और भोगापाल की टीम उपविजेता बनी । समापन अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के द्वारा विजेता और उपविजेता एवं पुरे खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडीयों को नगद इनाम व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। और सभी टीमों की जीत की बधाई दी गई। समापन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपने सम्बोधन में कहा कि दूर दराज से आये खिलाड़ीयों व ग्रामीणों को इसी प्रकार से अन्य खेली का समय-समय पर आयोजन कराने आश्वसन दिया गया व पुलिस से समन्वय स्थापित कर सहयोग प्रदान करने व गायों में शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करने अपील की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान दूर दराज से आये खिलाडीयों, ग्रामीणों के लिये जिला पुलिस कोण्डागांव की ओर से भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई थी। मैच में शामिल सभी टीमों को किकेट किट, जर्सी लोवर प्रदाय किया गया। कार्यक्रम आयोजन में उरनदाबेडा थाना प्रभारी रमन लाल उसेण्डी, कम्पनी कमाण्डर सतीश पांडये , सहित 22 वी वाहिनी कैम्प उरन्दाबेडा और जिला बल के अधिकारी कर्मचारीयो का महत्तपूर्ण योगदान रहा ।
