विनोद जैन
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से एक कदम आगे बढ़ते हुए अपनी पहली लिस्ट लोकसभा चुनाव हेतु जारी करते हुए चुनावी रण का आगाज कर दी है देशभर में 195 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारकर भाजपा ने सभी दलों के लिए सोचनीय पहलू खड़ा कर दिया है वहीं लिस्ट जारी होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर और मोदी जी के मिशन 400 पार को अंजाम देने का मन भी बना दिया है इसी तारतम्य में कांकेर लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान रामायणी सांसद मोहन मंडावी की टिकिट काट कर अंतागढ़ जैसे घोर नक्सली क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे भोजराज नाग को टिकिट देकर मैदान में उतारा है
*रामायण बांटकर देशभर में चर्चा में आये थे मंडावी*
ज्ञात हो कि गत महीने वर्तमान सांसद मोहन मंडावी ने 51हजार रामायण बांटकर रिकार्ड दर्ज करवा चुके हैं हर कार्यक्रम में रामायण की श्लोक और चौपाई से अपनी बात रखने वाले सांसद का टिकिट कटना एक आश्चर्य से कम नही लग रहा है लगातार क्षेत्र में सक्रिय भी रहते थे लेकिन सूत्रों की माने तो सर्वे के आधार पर टिकिट कटना बताया जा रहा है
*2019 में बालोद शहर ने ही बदली थी कांकेर लोकसभा चुनाव के परिणाम*
यहां यह बताना दिलचस्प होगा कि गत 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां मोहन मंडावी लगभग छह हजार दो सौ के मामूली अंतर से अपने प्रतिद्वंदी बीरेश ठाकुर से चुनाव जीते थे उस जीत में बालोद शहर की जनता ने अपना भरपूर समर्थन देते हुए 4 हजार के लगभग वोटों से बढ़त दिलाई थी जिसके बाद चुनाव परिणाम ने कांग्रेस के चेहरे को मुरझा कर कमल खिला दिया था पर बालोद वालो के लिए दुर्भाग्य की सांसद ने शहर विकास में कोई मिल का पत्थर साबित करने वाला कोई कार्य नही कर पाए
*भोजराज नाग की जीत होगी ऐतिहासिक*
कांकेर लोकसभा 2024 हेतु घोषित प्रत्याशी सहज सरल मृदुभाशी होने के साथ ही कट्टर हिन्दुतत्व की सोंच रखने वाले भोजराज नाग को ऐतिहासिक मतों से विजय कराने कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार नजर आ रहे हैं जिस प्रकार से सभी मंडलो में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया उससे तो ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा इस बार ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेगी
