पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की आपस मे हुई टक्कर, 4 व्यक्ति हुये गंभीर रूप से घायल


भरत भारद्वाज

फरसगांव – नेशनल हाइवे 30 फरसगांव नगर के पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की रात लगभग 7:30 बजे दो बाइक की आपस मे जबरदस्त टक्कर हो गई । इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप घायल हो गए हैं ।

जानकारी अनुसार ग्राम पांडेआठगांव निवासी श्रवण मरकाम और
नरेश नेताम यह दोनो अपने गाँव आ रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही केटीएम बाइक सवार युवक दिलीप नेताम निवासी दिगानार और सतेंद्र मण्डवी निवासी जुगानी ने ठोकर मार दी । इस हादसे में सभी घायल हो गये। सूचना फरसगांव पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पहुचकर सभी को 108 एम्बुलेश से उपचार हेतू फरसगांव अस्प्ताल भिजवाया । इस हादसे में सभी को गंभीर चोट आने के चलते बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रीफर करने की तैयारी की जा रही है ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार केटीएम बाइक में सवार युवक तेज गति से बाइक चला रहे थे जिन्होंने सामने से आ रही बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी । फिलहाल फरसगांव पुलिस ने दो बाइक को थाने में लाकर रखी हुई है ।