युवा कॉंग्रेसियो का पँचायत चलो,वार्ड चलो अभियान जारी गुरुवार को क्षेत्र के सुदूर अंचल ग्राम कोनगुड के बाजार में जाकर ग्रामीणों को मोदी की (जुमला) गारंटीयो की दी जानकारी , बांटे पर्चे

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – मोदी की गारंटी(जुमला) के विरोध में युवा कॉंग्रेसियो के द्वारा पंचायत चलो,वार्ड चलो महा अभियान की शुरूवात कर ग्रामीणों को चुनाव के दौरान सरकार द्वारा किये हुए वादों को पूरा नही करने के विरोध में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है । साथ ही साथ ग्रामीणों को भाजपा सरकार की विपलताओ को भी बताया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत युवा कांग्रेस के प्रभारी डॉ पलक वर्मा प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा एवं जिला कोण्डागांव प्रभारी सुरज कश्यप के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कपील कांत नाग एवं ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयलाल नाग के सयुक्त नेतृत्व में 29 फरवरी गुरुवार को कोंडागाँव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फरसगाँव ब्लाक के दुरस्त सुदूर अंचल के ग्राम कोनगुड के साप्ताहिक बाजार में पहुँचकर युवा कॉंग्रेसियो के द्वारा रैली निकालकर ग्रामीणों को पाम्पेल्ट का वितरण कर मोदी के किये हुए वादों को पूरा नही करने पर मोदी की गारंटी को जुमला बताकर जागरूक किया गया । साथ ही साथ सरकार की विफलताओ को बताया गया ।

इस दौरान बुधसन मरापी, प्रेमलाल मंडावी, प्रताप मरापी, सनउ राम नाग, रूपेश मरापी, बृजलाल नाग, मनसू राम मरापी, नवउराम नाग, सामसिंग सलाम, बिरेन्द्र मंडावी, दुर्गेश मरापी, सुकारूराम मरापी, ईश्वर नेताम, फरसु मरापी, नन्दू पटेल, रमेश नाग, बिसाऊ मरापी, रामूराम नाग, फूलसिंह मरापी, सुखदेव शोरी, योगेश बघेल उपस्तिथ रहे ।