रिपुदमन सिंह बैस
दुर्गुकोंदल, शिवसेना नेता सुखचंद मंडावी ने प्रदेश सरकार के मुखिया विष्णु देव साय से मांग किया है कि प्रदेश में शराब बंदी लागू किया जाए ।विदित हो कि पूर्ववर्ती सरकार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर शराबबंदी की मांग किया गया ।धरना, प्रदर्शन ,आंदोलन ,चक्का जाम किया गया। वर्तमान में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है ।सरकार द्वारा प्रदेश में शराबबंदी कर देना चाहिए जिससे प्रदेश के लाखों लोग खुशहाल हो जाएंगे ।प्रदेश में शराब से होने वाली मृत्यु, बीमारियों पर विराम लगेगा एवं आम जनता खुशहाली से जीवन यापन करेगी एवं लोग सुखी एवं समृद्ध हो जाएंगे।
