बीटीआर अंतर्गत पनपथा कोर के बघड़ो बीट में मिला मृत बाघ

 

दीपक विश्वकर्मा

बीटीआर अंतर्गत पनपथा कोर के बघड़ो बीट में मिला मृत बाघ है,सूत्रों की माने तो इसकी अनुमानित उम्र 5 से 6 साल की बताई जा रही है।विभागीय सूत्रों की माने तो बाघ की मौत आपसी संघर्ष की वजह से हुई है,हालांकि जानकारी के बाद उच्च अधिकारी और चिकित्सक टीम मौके पर पहुंच गई है,जो घटना स्थल देख मौत के कारण को और अधिक साफ कर सकेंगे।इसके अलावा मृत युवा बाघ कौन सा है,यह भी आधिकारिक रूप से साफ नही है,हालांकि घटना स्थल पनपथा कोर के बघड़ो बीट के आसपास अननोन टाइगर्स की मूवमेंट रहती रही है,माना जा रहा है कि इन्ही में से किसी बिना आईडी वाले मेल टाइगर की मौत हुई है।