विनोद जैन
बालोद नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 पोस्टआफिस के निकट नाली की साफ सफाई नही होने से नाली का पानी जाम हो गया है आसपास के दुकानदारों ने बताया कि कई दिनों से नालियो की सफाई नही होने से नालियां बजबजाने लगी है मच्छर भिनभिनाने लगे हैं शाम होते ही मच्छरों के प्रकोप बढ़ जाता है दुकानों में बैठने मुश्किल हो जाता है वहीं मच्छर मारने वाली कीटनाशक का छिड़काव भी अब नही होता जिसके कारण मच्छर पनपने लगे हैं नालियों से बदबू भी उठने लगी है पालिका प्रशासन को नालियों के सफाई हेतु समुचित व्यवस्था कर सप्ताह में एक दिन नियमित सफाई हेतु ध्यान देने की जरूरत हैं जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता भी समझ से परे हैं
