दीपक विश्वकर्मा
भारतीय जनता पार्टी के लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी -भरतपुर के सभी मंडलो मे मंडल स्तरीय कार्यशाला विगत दिनों सम्पन्न हुआ। वंही प्रत्येक बूथों मे आगामी लोक सभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए प्रदेश एवं जिला के समस्त पदाधिकारियो को कल से प्रारम्भ होने वाले लाभार्थी सम्पर्क अभियान के माध्यम से लाभार्थी जनो से सतत सम्पर्क किया जाना है जिसमे कार्यकर्ताओ के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र पहुँचाने घर- घर जायेंगें। इसके लिए जिला के समस्त मंडलों में कायकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। तथा चलने वाले सतत सम्पर्क के माध्यम से इस अभियान के माध्यम से भाजपा का जनसमर्थन बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।साथ ही जिला के समस्त प्रत्येक मंडलो मे सम्पर्क सामग्री पहुंच चुका है जिसको लेकर प्रत्येक लाभार्थी परिवार से सम्पर्क कर योजनाओं के विषय मे जानकारी एकत्रित की जाएगी तथा लाभार्थियों से समस्त अपडेट लेने के पश्चात लाभार्थिजनों के मोबाइल से इस नंबर पर 9638002024 मे मिस काल करवा दर्ज करवाया जायेगा। साथ ही प्रत्येक लाभार्थी परिवार के साथ सेल्फी खींच सरल पोर्टल मे अपडेट किया जाना है।
