नगर में आयोजित क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का हुआ समापन शिव मंदिर वार्ड 03 की टीम बनी विजेता


भरत भारद्वाज

फरसगांव – नगर के स्टेडियम में डेड लाइन क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट मैच का समापन 28 फरवरी बुधवार को फाइनल मैच के बाद किया गया। इस प्रातियोगिता मे नगर के शिव मंदिर वार्ड 03 की टीम ने टेड लाइन टीम को हराकर खिताब पर कब्जा किया ।

इस प्रतियोगिता मे 30 अधिक टीमो ने भाग लिया । अंतिम फाइनल मैच में नगर के शिव मंदिर वार्ड 03 और डेड लाइन वार्ड 01 की टीम के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव मंदिर वार्ड 03 की टीम ने 10 ओवरों में 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेड लाइन वार्ड 01 की टीम टारगेट के आधे रन में ही सिमट गई। शिव मंदिर की टीम ने बड़ी आसानी से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया । आयोजक समिति द्वारा विजेता शिव मंदिर वार्ड 03 टीम को प्रथम पुरस्कार तीस हजार रुपये नगद दिया गया। उपविजेता टीम डेड लाइन को पंद्रह हजार रुपये नगद दिया गया । इस प्रतियोगिता में मेन ऑफ द सीरीज मनीष बघेल, मेन ऑफ द मैच विप्लव घोष रहे । विजेताओं को नगर के केवी जनरल स्टोर के संचालक फिरोज मेमन द्वारा जेके लक्ष्मी सीमेंट ट्रॉफी दिया गया। नगर के अपडेड मेन्स वेयर के संचालक द्वारा गिफ्ट दिया गया । अंतिम मैच में कमेंट्री जिले के बेस्ट कॉमेंटेटर गिरोला निवासी वीरेंद्र दीवान में द्वारा किया गया । वही आयोजन को सम्पन्न करने में डेड लाइन क्रिकेट क्लब के वैभव साहू, गुरूपाल, धीरेंद्र पांडे, नरेंद्र सेठिया, प्रतीक पुजारी, किशोर भोयर सहित सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा ।

समापन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश दुग्गा,पार्षद संगीता पुजारी, केवी जनरल स्टोर के संचालक मो.फिरोज मेमन ,पनकु पटेल, ललित पटेल, विनय कोमरा,भरत भारद्वाज, राम कुमार भारद्वाज, चंदन नाइक सहित खिलाड़ीजन उपस्तिथ रहे ।