*सड़े गले मांस और मछली के अवशेष फेंकने से वार्डवासियों में पालिका के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश*

विनोद जैन

बालोद नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 07 कांशी तालाब पार में उठने वाले बदबू और सड़न से आसपास के वार्डवासी काफी परेशानियों का सामना करने विवस है भयंकर बदबू से आसपास खड़े रहना मुश्किल हो रहा है और फैलते गंदगी में पनपने वाले मच्छर और मक्खी बीमारियों को न्योता दे रहे हैं इन सब विषय पर बजरंग दल के जिला संयोजक उमेश सेन ने बताया कि मछली और चिकन के बचे हुए अवशेषो को लाकर यहां पर फेंक दिया जाता है जिसके चलते यहां बदबू फैलने लगती है एक तरफ शहर सहित आसपास के अंचलों में टाइफाइड मलेरिया और डायरिया की लगातार शिकायत आ रही है हम वार्डवासियों को डर है कि ऐसी लापरवाही से यहां बीमारी ना फैल जाए पालिका प्रशासन को चाहिए कि एक कचरा गाड़ी मछली मार्केट में रखे और बाजार खत्म होने के बाद उस पर अवशेषो को डालकर शहर से बाहर कही ले जाकर उसे नष्ट करे अन्यथा आने वाले दिनों में इस समस्या को लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी जिसकी जवाबदारी पालिका प्रशासन की होगी