भरत भारद्वाज
केशकाल – मोदी की गारंटी(जुमला) के विरोध में युवा कॉंग्रेसियो के द्वारा पंचायत चलो,वार्ड चलो महा अभियान चलाया गया। इस मामले को लेकर युवा कांग्रेस के प्रभारी डॉ पलक वर्मा, प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा एवं जिला कोण्डागांव प्रभारी सुरज कश्यप के निर्देश पर युवा कांग्रेस कोंडागांव कार्यकारी जिलाध्यक्ष कपील कांत नाग के नेतृत्व में मंगलवार 27 फरवरी को युवा कोंग्रेसियों के द्वारा केशकाल के साप्ताहिक बाजार के नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 03 में प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेसियों के द्वारा बाजार में रैली निकालकर बाजार में आये हुए ग्रामीणों को पाम्पेल्ट का वितरण कर मोदी के किये हुए वादों को और राज्य सरकार के विफलताओं को और मोदी की गारंटी को जुमला बताकर जागरूक किया गया ।
इस दौरान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव, श्रीपाल कटारिया, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव यासीन मेमन , एनएसयूआई प्रदेश सचिव वशिम मेमन , जिला अध्यक्ष पंचायती राज संगठन कोण्डागांव खिलेश्वर सोरी , युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष लतेश पाण्डेय, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष निलेश नेगी, छोटू सोरी, अल्फाज खान,महेंद्र कावड़े, जागेश्वर कवरे, रूपेश विषक्रमा, दीपांशु नायक, सोहन मंडावी, तरुण गवतम, किसान नायक,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे ।
