फरसगांव कन्या हाई स्कूल के 10 वीं की छात्राओं को दी गई विदाई

भरत भारद्वाज

फरसगांव – नगर के शासकीय कन्या हाई स्कूल में 27 फरवरी मंगलवार को कक्षा 10 वीं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे 09 वीं कक्षा की छात्राओ के द्वारा 10 वीं की छात्राओं को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। विदाई कार्यक्रम में कक्षा 10 वीं की छात्राओं द्वारा विद्यालय में अध्ययन के दौरान अपनी यादों की समृतियों को सांझा किया गया तथा गुरुजनों से मिले ज्ञान एवम सहपाठियों तथा विद्यालय की जूनियर छात्राओ से मिले सहयोग एवम स्नेह के लिए धन्यवाद दिये ।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य एस के मंडावी प्रभारी, श्रीमती लक्ष्मी जैन, कु. कविता ठाकुर, श्रीमती निर्मला जैन, गुलाब लकड़ा, आदिशा खान, मुक्ता चक्रवर्ती, सृष्टि देवांगन, रुबीना बानो, डिलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्तिथ रहे ।