थाना चारामा के अपराध कमांक 49/2024 धारा 20 बी एन डी पी एस एक्ट के प्रकरण में 04 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था मामले में पुलिस द्वारा मामले के अन्य आरोपीयों का पता तलाश किया जा रहा था

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

दिनांक 26.02.24 को रात्रि में पूर्व में गिर० आरोपीयों द्वारा बताये गये मोबाईल नंबर के लोकेशन की जांच पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा था जिस पर आरोपीयों के मोबाईल नंबर का लोकेशन ग्राम पिपरौद के पास होने का पता चलने पर उप पुलिस अधीक्षक (प्रशि०) कुलदीप बंजारे थाना प्रभारी के निर्देशन में तत्काल कार्यवाही हेतू हमराह स्टाफ सउनि प्रदीप यादव, प्र०आर० 421, 1331, 1195, 2419 के साथ के साथ मय विवेचना किट के साथ रवाना होकर ग्राम पिपरौद औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर घेराबंदी कर 02 संदेहीयो का पकडा गया संदेहीयो से उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) मौजी लाल यादव पिता जितन राम यादव उम्र 29 वर्ष निवासी तितरावण्ड थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव, (02) भोला मरकाम पिता लच्छीन मरकाम उम्र 24 वर्ष निवासी तितरावण्ड थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव का होना बताये जो अपने कब्जे में प्लास्टिक बोरी रखे थे जिनको सूचना से अवगत कराया गया है एवं तलाशी लेने हेतु नोटिस देकर तलाशी लिया गया तलाशी में (01) आरोपी मौजी लाल यादव पिता जितन राम यादव उम्र 29 वर्ष निवासी तितरावण्ड थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव छ०ग०के कब्जे से 04 पैकेटो में कुल 13.74 किग्रा० कीमती 137400/- एवं नगदी रकम 19480रू (02) भोला मरकाम पिता लच्छीन मरकाम उम्र 24 वर्ष निवासी तितरावण्ड थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव छ०ग०के कब्जे से 03 पैकेटो में 11.83 किग्रा0 कीमती 118300/- नगदी रकम 15520 रू कुल मादक पदार्थ गांजा का वजन – 25 किलो 57 ग्राम कीमती 255700/- रुपये एवं नगदी रकम 35000/-रू. एवं 03 मोबाईल फोन को बरामद कर जप्त किया गया आरोपीयों से गांजा लाने ले जाने के संबंध में पूछताछ करने पर बताये कि बिहार के भोला ठाकुर, मोहन ठाकुर, अरूण सोनी, अफरद अली को देने के लिये आये थे जिनको पुलिस ने दिनांक 24.02.24 को पकड लिया जिसके कारण गांजा उनको नही दे पाना बताये और अन्य ग्राहक की तलाश करना बताये । उक्त आरोपीयो द्वारा अपराध धारा 20 बी एन डी पी एस एक्ट का घटित करना स्वीकार करने पर आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।,