यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
जिला कांकेर पुलिस द्वारा अनुविभाग एवं थाना स्तर पर दिनांक 25/02/2024 को जिला कांकेर के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों की मीटिंग लिया गया मीटिंग में पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर के संचालकों को किसी प्रकार के प्रतिबंधित साइकॉट्रॉपिक ड्रग्स के अवैध रूप से बिक्री नहीं करने के संबंध में अवगत कराया साथ ही इस प्रकार की दवाइयां की खरीदी बिक्री के रिकार्ड संधारित किए जाने के निर्देश दिए गए मेडिकल स्टोर संचालक को पुलिस द्वारा बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाइयां बिना प्रिस्क्रिप्शन के लेने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस थाने में पुलिस में देवें।मेडिकल स्टोर संचालकों एवं मेडिकल स्टॉकिस्ट द्वारा इस प्रकार के दवाईयों की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री करते पाया जाएगा तो उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगीl
