*मोदी के गारंटी (जुमला) के विरोध में युवा कोंग्रेसियों ने पंचायत चलो, वार्ड चलो महाअभियान की शुरुवात* *फरसगांव के साप्ताहिक बाजार में रैली निकालकर पाम्पेल्ट बांटकर ग्रामीणों को किया जागरूक*

भरत भारद्वाज

*कोंडागांव* – मोदी की गारंटी(जुमला) के विरोध में युवा कॉंग्रेसियो के द्वारा पंचायत चलो,वार्ड चलो महा अभियान की शुरुवात की गई है । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के लीगल बैंक खातों को सील करने के बाद से देश की राजनीति गरमा गई है, इस मामले को लेकर युवा कांग्रेस के प्रभारी डॉ पलक वर्मा प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा एवं जिला कोण्डागांव प्रभारी सुरज कश्यप के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कपील कांत नाग एवं ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयलाल नाग के सयुक्त नेतृत्व में आज सोमवार 26 फरवरी को युवा कोंग्रेसियों के द्वारा फरसगांव के साप्ताहिक बाजार और नगर के वार्ड क्रमांक 08 में प्रदर्शन किया गया। युवा कोंग्रेस के द्वारा बाजार में रैली निकालकर बाजार में आये हुए ग्रामीणों को पाम्पेल्ट का वितरण कर मोदी के किये हुए वादों और गारंटी को जुमला बताकर जागरूक किया गया ।

इस दौरान विशाल शर्मा, खिलेश्वर शोरी, प्रेमलाल मण्डवी, बुधसन मरापी, सोमनाथ पोटाई, लमेश पांडे, नागेश पांडे, नीलेश नेगी, सतीश नरेटी, छोटू शोरी, कुम्भकर्ण नाग, प्रदीप नेताम, मदनलाल नेताम, सियाराम सलाम, बुधमन दीवान, दिनेश नेताम, कावेराम नेताम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे ।