भरत भारद्वाज
फरसगांव – नेशनल हाइवे 30 झूलनाडीही के पास बीती मध्य रात्रीय लगभग 2 बजे धमतरी से जगदलपुर जा रही मुर्गियों से भरी पिकअप वाहन रोड किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी वाहन परिचालक सहित सैकड़ों मुर्गियों की मौत हो गई ।
जानकारी अनुसार धमतरी निवासी लक्की नागरची (परिचालक) और ईश्वर साहू (चालक) ग्राम हरनचिरई निवासी यह दोनो वाहन में सवार थे। यह दोनो पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 05 एपी 2067 में धमतरी से मुर्गी भरकर जगदलपुर छोड़ने आ रहे थे इसी दौरान नेशनल हाइवे 30 झूलनाडीही के पास रोड किनारे पेड़ से इनकी वाहन टकरा गई। इस हादसे मे परिचालक की मौके पर मौत हो गई साथ ही वाहन में भरे सैकड़ो मुर्गियां भी मर गई। वही चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार फरसगांव अस्प्ताल में जारी है । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रार्थी की रिपार्ट पर फरसगांव मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
