*उमरिया ज्वालामुखी सेवा बस्ती में लगाया गया नि शुल्क स्वाथ्य शिविर*

दीपक विश्वकर्मा

आज दिनांक 25/02/2024 को सेवा भारती उमरिया के द्वारा सेवा बस्ती ज्वालामुखी मोहल्ले मे नर सेवा नारायण सेवा का धेय को लेकर आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया यह आयोजन सेवा भारती के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य रूप से मोहल्ले निवासरत हर वर्ग के लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमे सभी लोगो का बीपी, शुगर, ऑक्सीजन, टेंपरेचर की जांच की गई जांच के पश्चात दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई साथ ही आज के स्वास्थ्य शिविर में 52मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही आम जन क़ो टीबी बीमारी और निशुल्क इलाज के बारे मे डॉ मुकुल तिवारी के द्वारा बिस्तार से बताया गया
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सेवा भारती के अध्यक्ष डाँ. संदीप सिंह जी, जिला सचिव अखिलेश त्रिपाठी, डॉ मुकुल तिवारी, वरिष्ठ समाज सेवी मान सिंह जी, संजय तिवारी,निपेंद्र सिंह,अखिलेश सिंह जी,आगनवाड़ी कार्यकर्ता,ललित राय जी,गणेश तिवारी जी,फार्मासिस्ट प्रिंस छंगवानी,तेज सिंह उपस्थित रहे।