यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर जिला जेल कांकेर में 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन हुआ सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती पी. रेणु ध्रुव के मार्गदर्शन में दिनांक 19 फरवरी 2024 से 25 फरवरी 2024 तक प्रातः 7 से 8 योग कराया गया जिसमें 299 बंदियों ने बढ़ चढ़ कर उत्साह पूर्वक भाग लिया योग विद्या साधना केन्द्र कांकेर के योग अभ्यासी मोहन सेनापति ने कब्ज को दूर करने के लिए सुबह कुनकुन पानी 2 से 4 गिलास पिलाकर ताड़ासन,तिर्यक ताड़ासन, कटि चक्रासन,भुजंगासन तिर्यक भुजंगासन,उदाराकर्षण, कौंवा चाल आदि कराया,इसी तरह हाथ पैर के नस नाडियो को खोलकर सक्रिय करने हेतु पवन मुक्तासन भाग एक एवम भाग दो कराया रीड की हड्डी को लोचदार बनाने मारजरी आसन और मकरासन कराया,पूरे शरीर को पुष्ट और निरोग रखने के लिए सूर्य नमस्कार तनाव दूर करने के लिए नाडी शोधन प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम सर्वाइकल ,शुगर,रक्तचाप,कमर व पीठ के दर्द,एकाग्रता को बढ़ाने आदि के अलग,अलग योग स्वयं करके दिखाया और सभी बंदियों से कराया मोहन सेनापति ने बताया कि बंदियों को योग क्रियाओं के अलावा योगनिद्रा के समय नैतिक बातें देश प्रेम की बातें,समाज सेवा की बातें बताकर सभी के मन में सकारात्मक विचार लाने की कोशिश की योग के सातवे दिवस की समाप्ति पर बंदियों ने पुनः पधारने का आग्रह योग गुरु से किया उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए सेनापति ने प्रत्येक तिमाही में इसी तरह के योग एवम मोटिवेशनल शिविर सहायक जेल अधीक्षक के अनुमति से तीन माह में एक बार कराने का आश्वासन दिया अंत में योग के समापन अवसर पर 25 फरवरी को योग शिक्षक ने सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती पी.रेणु ध्रुव जी,मुख्य प्रहरी मनोज पांडे,मिर्जा हा उद बेग,रोहित कन्नौ जे सभी बंदियों और मीडिया जनों का आभार व्यक्त किया राजानंदगांव के सत्यानंद आश्रम बिहार योग विद्यालय मुंगेर से दीक्षित आचार्य बाल योगेश
भी उस शिविर में एकदीन अपना मार्गदर्शन एवम आशीर्वाद दिया
