यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । प्रदेश की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” द्वारा कलेक्टर बंगले के समक्ष स्थित बाल उद्यान में स्वच्छता अभियान अभी एक सप्ताह और जारी रहने की संभावना है। संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अनुसार 90% कार्य हो चुका है। दर्जनों ट्राली कचरा निकाला जा चुका है । सामाजिक तत्वों द्वारा न केवल पार्क के फूल पौधों, वृक्षों को नुकसान पहुंचाया गया है, बल्कि झूलों तथा जिम का सामान भी ,या तो चुरा लिया है, या नष्ट कर दिया गया है। फिर भी “जन सहयोग” संस्था अपने संकल्प के अनुसार चिल्ड्रंस पार्क का उद्धार करने को दृढ़संकल्प है। आज के स्वच्छता अभियान में
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष कौशल सिन्हा बालकृष्ण तोमर ,संगठन सचिव टी के जैन, काँकेर प्रभारी संयोग साहू आदि ने अत्यंत सक्रियता से भाग लिया। “जन सहयोग” संस्था की ओर से अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा बल्लू राम यादव, ललित शर्मा, प्रवीण गुप्ता, करण नेताम, दिनेश मोटवानी, पप्पू साहू, संजय सिंह ठाकुर, गजेंद्र सिंह गोविल, संत कुमार रजक ,राजेश चौहान, भूपेंद्र यादव आदि ने भी कई घंटे तक पसीना बहा कर बाल उद्यान की साफ सफ़ाई में सहयोग दिया। पार्क से संलग्न बीएसएनएल ऑफिस के कर्मचारियों ने भी वहां जाकर जन सहयोग समाजसेवी संस्था के सदस्यों के प्रति आभार प्रदर्शन किया और बच्चों के लिए जो मेहनत की जा रही है, उसके लिए सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
